Featured

बेगूसराय : पोखर में उपलाती मिली बुजुर्ग की लाश:मॉर्निंग वॉक के दौरान लोगों की शव पर पड़ी नजर, ग्रामीणों ने पुलिस को दी जानकारी

बेगूसराय में आज एक वृद्ध का शव पोखर में उपलाता मिला। घटना एफसीआई थाना क्षेत्र के बीहट पोखर की है। मृतक की पहचान बीहट नगर परिषद के वार्ड नंबर-23 जागीर टोला निवासी राधेश्याम साह (65) के रूप में की गई है।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया। पुलिस ने शव को पानी से निकलवा कर पोस्टमॉर्टम के लिए ले गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आज जब लोग पोखर के किनारे मॉर्निंग वॉक कर रहे थे, तभी एक शव देखा।

घटनास्थल पर जुटी भीड़।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का हो रहा इंतजार

पोखर के मुहाने पर गंजी और खैनी की चुनौटी रखी हुई थी। पोखर में शव की सूचना मिलते ही गांव से सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद पुलिस को भी सूचना दी गई। सूचना के आधार पर जब पुलिस पहुंची तो शव को निकाला गया।

परिजनों ने बताया कि राधेश्याम साह आज सुबह 5:00 बजे घर से निकले थे। लोगों का कहना है कि 5 बजे सुबह अगर कोई पोखर में डूबेगा तो इतनी जल्दी शव नहीं उपलाएगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच-पड़ताल कर रही है। पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत के समय और कारणों का पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *