बिहार : छत्तीसगढ़ रायपुर जेल में बंद विधायक देवेंद्र को बिहार का प्रभारी बनाने पर छत्तीसगढ़ में सियासत शुरू, डिप्टी CM साव ने कसा तंज
कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को बिहार का प्रभारी बनाए जाने पर छत्तीसगढ़ में राजनीति तेज हो गई है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव व वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस पर तंज कसा है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने साव और चौधरी के बयान पर पलटवार किया है। जेल में बंद विधायक देवेंद्र को बिहार का प्रभारी बनाने पर छत्तीसगढ़ में सियासत शुरू, डिप्टी CM साव ने कसा तंज कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव।
साव ने कहा, जेल में बंद कार्यकर्ता को प्रभारी बनाया जाना कांग्रेस की परंपरा। मंत्री ओपी चौधरी ने कहा, यादव ने प्रदेश की शांत स्थिति को किया अशांत। प्रदेश अध्यक्ष बैज ने भाजपा पर सत्ता का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप। राज्य ब्यूरो, नईदुनिया रायपुर। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को बिहार का प्रभारी बनाए जाने पर सियासत गर्म हो गई है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव व वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस पर तंज कसा है। उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही अपराध और अपराधियों के साथ खड़े रहती है। साव ने कहा कि जेल में बंद कार्यकर्ता को प्रभारी बनाया जाना कांग्रेस की परंपरा है। कोलकाता की घटना में कांग्रेस क्यों मुंह बंद रखी है। लड़की हूं, वड़ सकती हूं, कहां है। यह भी पढ़ें बलौदाबाजार हिंसा कांड: चालान में उजागर हुआ आरोपियों का षड्यंत्र, अब तक कांग्रेस विधायक समेत 365 गिरफ्तार बलौदाबाजार हिंसा कांड: चालान में उजागर हुआ आरोपियों का षड्यंत्र, अब तक कांग्रेस विधायक समेत 365 गिरफ्तार कांग्रेस ने शुक्रवार को 25 राज्यों के प्रभारी सचिव नियुक्त किया है। इसमें देवेंद्र यादव को बिहारी की जिम्मेदारी मिली है। साव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर विकास के काम पर राजनीति करती है। विकास के काम लगातार हो रहे है। इसके बावजूद कांग्रेस का इससे कोई लेना देना नहीं है। मतांतरण पर लोगों को आरक्षण मिलने के बारे में साव ने कहा कि पूरे देश में इसे लेकर विमर्श किया जा रहा है। आरक्षण की जिनको आवश्यकता है, उसके हकदार है, इस संदर्भ में अभी विमर्श चल रहा है। शांत फिजा को किया अशांत: ओपी चौधरी दूसरी ओर झारखंड दौरे से लौटे वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने भी देवेंद्र यादव को बिहार का प्रभारी बनाए जाने पर तंज कसा। उन्होंने विमानतल में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि देवेंद्र यादव ने प्रदेश की शांत फिजा को अशांत करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपराधीकरण को अपने सर्वोच्च स्तर पर ले गई है जनता जानती है अपराधी कौन: बैज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने साव और चौधरी के बयान पर पलटवार कर कहा कि भाजपा केवल अपनी सरकार और पद का दुरुपयोग कर रही है। केवल अपराधी घटनाएं दर्ज कर रही है, जिस तरह से क्रियाकलाप सरकार कर रही है। प्रदेश की जनता जानती है कि कौन अपराधी है।
