Featured

समस्तीपुर में अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार:एक साल से फरार चल रहा था, पुलिस ने टावर लोकेशन से पकड़ा।

समस्तीपुर नगर थाना पुलिस ने अपहरण के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर मुसरी घरारी थाना क्षेत्र से गिरफ्तारी हुई है। जिसकी पहचान गंगापुर वार्ड 12 निवासी अमरेंद्र कुमार उर्फ हरेंद्र कुमार(24) के तौर पर हुई है। पिछले एक साल से फरार चल रहा था।

नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि 2024 में एक व्यक्ति का अपहरण हुआ था। इस संबंध में परिजनों ने कांड संख्या 39/24 दर्ज कराया था। पुलिस लगातार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। आरोपी पर शराब से जुड़े कई मामले पहले से दर्ज है। लगातार चकमा दे रहा था। पूछताछ की जा रही है, ताकि अपहरण मामले में शामिल लोगों की पहचान की जा सके।

छापेमारी कर घर से पकड़ा

पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए मोबाइल टावर लोकेशन का इस्तेमाल किया गया। मोबाइल नंबर को ट्रैक किया और उसकी लोकेशन का पता लगाया। इसके बाद पुलिस की टीम ने छापेमारी कर घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में कई खुलासे होने की उम्मीद है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *