Featured

समस्तीपुर : समस्तीपुर में रेलवे ट्रैक किनारे शराब के साथ धराया कारोबारी, चलती ट्रेन से तस्कर ने फेंका था शराब का पार्सल

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है। सूचना मिलने के बाद उत्पाद विभाग की टीम ने अटेरन चौक के आसपास घेराबंदी कर कारोबारी को शराब के साथ दबोचा। पकड़े गये आरोपित के पास से 180 एमएल के 65 बोतल में 11.700 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुआ।

पकड़े गये आरोपित के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पकड़े गए कारोबारी ने बताया कि तस्कर ने चलती ट्रेन से रेलवे ट्रैक किनारे शराब का पार्सल फेंका था जिसके बाद वहां से लेकर वह उक्त शराब को ठिकाने लगाने ले जा रहा था। इसी बीच उत्पाद विभाग की टीम ने कारवाई करते हुए उसे शराब के साथ दबोच लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *