Featured

बेगूसराय : भागलपुर और बेगूसराय के बीच फाइनल आज:फुटबॉल अंडर-15 बालक प्रतियोगिता का चार क्वार्टर मैच, शाम 4 बजे से अंतिम मुकाबला

भागलपुर के सैंडीस कंपाउंड में राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल अंडर-15 बालक का पहला क्वार्टर फाइनल मैच भागलपुर और बेगूसराय के बीच सुबह 9 बजे से होगा। दूसरा क्वार्टर फाइनल कटिहार और पूर्णिया के बीच 10 बजे से, तीसरा सारण और जमुई के बीच तीन बजे से खेला जाएगा और चौथा क्वार्टर फाइनल सीवान और दरभंगा के बीच शाम 4 बजे खेला जाएगा। बुधवार को पहला मैच सारण और बांका के बीच खेला गया था जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार ने बताया कि खेल विभाग बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना और जिला प्रशासन भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में चल रहे राज्यस्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल अंडर-15 बालक प्रतियोगिता के 5वें दिन बुधवार का पहला मैच सारण बनाम बांका के बीच खेला गया था। सारण ने बांका को 5-0 से हराया। सारण की ओर से दो गोल जर्सी नंबर 9 मुन्ना ने किया, दो गोल जर्सी नंबर 7 साहिल ने किया, एक गोल जर्सी नंबर 6 अंकुश ने किया। दूसरा मैच मुंगेर के अनुपस्थिति में सीवान को वॉक ओवर दिया गया। तीसरा मैच बांका बनाम पूर्णिया के बीच खेला गया। जिसमें पूर्णिया ने बांका को 2-0 से हराया। पूर्णिया की ओर से जर्सी नंबर 11 सोनेत मुर्मू ने दोनों गोल किया। चौथा मैच बेगूसराय बनाम मुंगेर के बीच होना था, मुंगेर के अनुपस्थिति में बेगूसराय को वॉक ओवर दिया गया। इसी के साथ लीग के सभी मैच समाप्त हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *