Featured

जनसेवा एक्सप्रेस से शराब के साथ समस्तीपुर का तस्कर गिरफ्तार।

आरपीएफ की टीम शराब तस्करी के खिलाफ अभियान चला रही है। आरपीएफ को गुरुवार को कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया।

 

यह कार्रवाई गाड़ी संख्या 14618 अमृतसर–पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस के सामान्य कोच संख्या 247021 में जीरादेई–सीवान के बीच की गई। गिरफ्तार तस्कर हरिओम कुमार समस्तीपुर जिले के विद्यापति नगर थाने के शेरपुर ढेपुरा गांव निवासी बिपिन कुमार का पुत्र है। यह कार्रवाई वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी, सहायक सुरक्षा आयुक्त छपरा, प्रभारी निरीक्षक ट्रेन एस्कॉर्ट कंपनी गोरखपुर पूर्व मुकेश कुमार सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ पोस्ट सीवान सुभाष चंद्र यादव के निर्देशन में की गई।

 

आरपीएफ ट्रेन एस्कॉर्ट कंपनी गोरखपुर पूर्व एवं टास्क टीम आरपीएफ पोस्ट सीवान की संयुक्त टीम ने संदिग्ध की तलाशी के दौरान एक ट्राली बैग और दो पिट्ठू बैग से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की। बरामद शराब में 180 एमएल का 288 पीस ऑफिसर्स चॉइस ओरिजिनल व्हिस्की एवं 500 एमएल का 4 केन बडवाइज़र लेगर बीयर शामिल है। जब्त शराब की कुल मात्रा 53.840 लीटर तथा कुल कीमत 62,848 रुपए बताई गई है। जब्त शराब और अभियुक्त को आगे की कार्रवाई हेतु उत्पाद विभाग, सदर सीवान को सुपुर्द कर दिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *