- Advertisement -
उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित काली पूजन की शुरुआत रविवार को प्रात कलश शोभायात्रा से होगी। इसी दिन रात में मां काली का आह्वान एवं पूजन होगा।
सोमवार की संध्या 51 हजार दीपदान तथा मंगलवार को कुमारी पूजन व भोजन निर्धारित है। गुरुवार को पूजा-अर्चना कर हवन के बाद नगर भ्रमण कर जल प्रवाह करने का निर्णय समिति के सदस्यों ने लिया है। मनोरंजन की दृष्टि से 13, 14 एवं 15 नवंबर की रात में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।




