सहरसा में बारिश से 1.5 फीट पानी जमा:जलजमाव के कारण सड़कें टूटी, इन्फेक्शन का खतरा बढ़ा; कीचड़ से लोग परेशान।
सहरसा नगर निगम के वार्ड नंबर 16 में बारिश के कारण एक से डेढ़ फीट तक पानी जमा हो गया है।
इससे मुहल्ले वासियों को आवाजाही में काफी परेशानी हो रही है। साथ ही जल निकासी व जर्जर सड़क निर्माण को लेकर निवासियों ने मांग की है। जलजमाव के कारण सड़कें टूट चुकी हैं और मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। इससे बीमारी और संक्रमण का खतरा गंभीर हो गया है। स्थानीय निवासी रविंद्र कुमार झा उर्फ फूलबाबू ने बताया कि अभी तक मानसून की हल्की बारिश ही हुई है और पूरे मोहल्ले में पानी भर गया है। बारिश के कारण जमुई में जलजमाव।
बारिश के कारण जमुई में जलजमाव। 12 महीने पानी और कीचड़ जमा स्थानीय निवासी टुनटुन कुमार ने कहा कि मोहल्ले में बारह महीने पानी और कीचड़ जमा रहता है। रात में पर्याप्त रोशनी न होने से आवागमन और भी मुश्किल हो जाता है। कभी तो सड़क पर आने जाने के दौरान आमलोग चोटिल हो जाते है। कंकरी दास पथ सालों से जर्जर प्रभु लाल दास ने बताया कि वार्ड नंबर 16 का कंकरी दास पथ सालों से जर्जर है।
उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र अब नरक स्थल जैसा हो गया है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि उन्होंने कई बार लिखित रूप में वार्ड के पार्षद को बेहतर सड़क और जल निकासी की व्यवस्था की मांग की है। लेकिन अब तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। गौतम नगर, जो शहर का हृदय स्थल माना जाता है, जलजमाव समस्या से प्रभावित है। बारिश का मौसम है और ज्यादा बारिश होने के बाद स्थिति और भी बिगड़ने की आशंका है।
जल्द ही कराया जाएगा सड़क निर्माण – पार्षद विनय कुमार इस संबंध में सहरसा नगर निगम के वार्ड 16 के पार्षद विनय कुमार ठाकुर ने कहा कि बारिश से जलजमाव हुआ है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही पंपसेट के माध्यम से पानी की निकासी कर ली जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि कई इलाकों में सड़क निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया चल रही है और जल्द ही सड़क निर्माण कराया जाएगा।
