Featuredदरभंगा

राम भक्तों की टोली ने किया गांव में अक्षत वितरण।

दरभंगा: बहादुरपुर प्रखंड क्षेत्र के उघड़ा गांव में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण लेकर राम भक्तों की टोली घर-घर पहुंच रही है। राम भक्तों की टोली ने रविवार को अयोध्या से आए पूजित अक्षत वितरण करने और निमंत्रण देने का काम शुरू किया। आम लोगों को आमंत्रित करने के लिए अक्षत के साथ न्योता लेकर उनके घर पहुंच रहे हैं।

टोली के सदस्यों में से एक सदस्य ने पूजित अक्षत, दूसरे ने श्री राम मंदिर का चित्र एवं तीसरे सदस्य ने निमंत्रण पत्रक वितरण किया। प्रत्येक टोली से एक सदस्य ने निमंत्रण के विषय में जानकारी दी। टोली के सभी सदस्य जय श्री राम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।
अक्षत वितरण में प्रमुख रूप से आरएसएस के कार्यकर्ता शुशील कुमार सिंह, अमरनाथ झा, नरेश झा, विमल झा, हेमंत झा, कन्हैया झा, रुनझुन झा, दुर्गानंद महापात्र, प्रवीण झा, रवि काश्यप आदि प्रमुख रूप से रहे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए आरएसएस के शुशील कुमार सिंह ने लोगों को बताया 22 जनवरी की शाम सभी लोगों को कम से कम पांच दीपक घर के मंदिर में जलाना है और अपनी इच्छानुसार राम नाम का 108 बार जाप करना है, भगवान श्री राम की आरती सपरिवार करनी है, अंत में प्रसाद वितरण कर दीपोत्सव मनाना है।
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण एक जनवरी सोमवार से घर-घर पहुंचा जा रहा है।

इसके लिए अयोध्या से आए अक्षत कलश के पीले चावलों को द्वार-द्वार पर रखा जा रहा है। क्षेत्र में राम भक्तों की ओर से आगामी 22 तारीख तक विशेष अभियान चलाकर सनातनी परिवारों को आमंत्रित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *