Featured

दरभंगा : दरभंगा में 29 अगस्त को लगेगा जॉब कैंप:18 से 32 साल के युवकों के लिए अवसर, 50 सीटों पर कंपनी करेगी बहाली

दरभंगा के युवाओं को एक बार फिर रोजगार के अवसर दिए गए है। संयुक्त श्रम भवन दरभंगा में 29 अगस्त को जॉब कैंप का आयोजन होगा। कैंप दिन के 11 बजे से शाम के 3 बजे तक लगेगा। 18 से 32 साल के युवक इस जॉब कैंप में भाग ले सकते है।

फील्ड एसिस्टेंट ट्रेनी के पदों पर चयनित युवकों की बहाली की जाएगी। बहाली इन्टरव्यू के आधार पर रोगी। जॉब कैंप में कुल 50 सीट निर्धारित है। बहाली Bharat Financial Inclusion LTD की ओर से होगी। जानकारी अवर प्रादेशिक नियोजनालय ने दी है।

सहायक निदेशक (नियोजन) ने कहा कि इस जॉब कैंप में चयनित अभ्यर्थियों को 10,500 रुपए (फ्रेशर  ) और अनुभवी अभ्यर्थी को साक्षात्कार के आधार पर वेतन सहित अन्य मुफ्त आवास इनसेंटिव, फ्यूल खर्च प्रतिमाह मिलेगा। चयनित अभ्यर्थी को दरभंगा व मधुबनी में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों के पास दो पहिया वाहन और लाइसेंस होना अनिवार्य है।

जॉब कैंप में निःशुल्क भाग ले सकते

उप निदेशक, जन-सम्पर्क सत्येन्द्र प्रसाद ने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी मेले में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठा सकते हैं। जॉब कैंप में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS Protal (www.ncs.gov.in) पर जाकर खुद से या इस नियोजनालय में आकर निबंधन करा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी अपना बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, 05 रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक और अन्य प्रमाण पत्र के साथ जॉब कैंप में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र की छाया प्रति साथ में अवश्य लाएंगे। उन्होंने कहा कि जॉब कैम्प में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *