Featured

भागलपुर में ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर एसोसिएशन का रक्तदान शिविर संपन्न

25 रक्तवीरों ने किया रक्तदान, स्व. भावेश सोलंकी जी की स्मृति को समर्पित
मानव सेवा और सामाजिक दायित्व के प्रति समर्पित ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन द्वारा स्वर्गीय भावेश सोलंकी जी की स्मृति में आज भागलपुर में स्थित रक्त केंद्र, सदर अस्पताल के प्रांगण में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

सन 2021 से 2026 तक प्रत्येक वर्ष निरंतर आयोजित होने वाली इस परंपरा की कड़ी में इस वर्ष भी शिविर को लेकर तैयारियां पिछले एक सप्ताह से चल रही थीं। शिविर में लगभग 25 रक्तवीरों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए रक्तदान किया, जो संस्था के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

इस पुण्य कार्य में बिहार प्रदेश के महासचिव श्री कमलेश कुमार सिंह, भागलपुर जिला अध्यक्ष श्री शंकर कुमार मिश्रा, भागलपुर जिला महासचिव विकास रॉय, एवं जोनल उपाध्यक्ष श्री अनिल कुमार बाजोरिया की भूमिका सराहनीय रही।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे:
1. डॉ पंकज कुमार, नोडल पदाधिकारी, ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल, भागलपुर
2. डॉ राजू कुमार, प्रभारी, चिकित्सा पदाधिकारी, सदर अस्पताल, भागलपुर

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि हर साल दुर्घटना, थैलेसीमिया और अन्य गंभीर बीमारियों के मरीज रक्त की कमी के कारण परेशान होते हैं और कई बार समय पर रक्त न मिलने से उनकी जिंदगी संकट में पड़ जाती है। ऐसे में रक्तदान सबसे बड़ा दान है, जो सीधे किसी का जीवन बचा सकता है।

ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन ने संकल्प लिया है कि स्व. भावेश सोलंकी जी की स्मृति को अक्षुण्ण रखते हुए यह सेवा-यज्ञ आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन, भागलपुर, बिहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *