13 की उम्र में गायब हो गया था, लेकिन 28 की उम्र में वापस आया। राम उदेश को उसकी मां राजकुमारी देवी ने पहचान लिया, लेकिन पिता गणेश महतो और छोटा भाई चंदन उसे पहचान नहीं पाए। वापसी के महज 5 दिनों बाद ही राम उदेश 8 अगस्त को फिर से लापता हो गया।
जिसके बाद मां ने इस मामले में अपने छोटे बेटे, पति और दो रिश्तेदार पर शक जताते हुए थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। मां ने कहा, ‘संपत्ति बंटवारे के डर से छोटे बेटे और पति ने बड़े बेटे को गायब कर दिया है।’
राम उदेश की चाची जानकी देवी ने बताया कि ’13 साल की उम्र में वो अचानक गायब हो गया था। उनकी पहचान की सिटी देवी ने उसे बेच दिया था। काफी ढूंढ़ने के बाद भी उसके बारे में कुछ पता नहीं चला था।’
राम उदेश की मां ने पुलिस से बेटे को ढूंढने की गुहार लगाई है। उन्होंने इसे लेकर थाने में शिकायत भी दी है। बेटे के फिर से लापता होने से परिवार परेशान है।
घर लौटा तो छोटे भाई ने किया विरोध
चाची जानकी देवी ने बताया कि ‘3 अगस्त को राम उदेश गांव पहुंचा तो उसकी मां राजकुमारी देवी ने उसे तुरंत पहचान लिया। जबकि पिता गणेश महतो ने उसे अपना बड़ा बेटा मानने से इनकार कर दिया। छोटा भाई चंदन भी विरोध करने लगा।
चंदन ने कहा- ‘ये राम उदेश महतो नहीं है। ये मेरी जमीन पर कब्जा करने के लिए आया है।’
राम उदेश महतो 13 साल की उम्र में गायब हो गया था। 15 साल बाद वो घर लौटा, लेकिन अब फिर से लापता है।
पिता-भाई के विरोध के बाद पहुंची थी पुलिस
पिता और भाई ने जब राम उदेश को अपना मानने से इनकार किया तो मां और ग्रामीण विरोध करने लगे। हंगामा शुरू हो गया। इसकी सूचना के बाद रोसरा थाने की पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा कर हंगामा शांत कराया। पुलिस ने कहा, सहमति बनने तक राम उदेश अपनी मां के साथ ही रहेगा। इसी बीच 8 अगस्त को राम उदेश फिर से गायब हो गया।
राम उदेश के एक बार फिर से गायब होने की खबर फैलते ही आस-पड़ोस के लोग उसके घर के बाहर जाम हो गए।
राम उदेश के एक बार फिर से गायब होने की खबर फैलते ही आस-पड़ोस के लोग उसके घर के बाहर जाम हो गए।
पुलिस के रवैये से नाराज हैं ग्रामीण
ग्रामीणों का आरोप है कि ‘8 अगस्त को आवेदन दिए जाने के बावजूद अब तक पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने कहा, ‘पुलिस राम उदेश को बरामद कर सामने लाए।’
वहीं, रोसड़ा थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि ‘थतिया गांव के कुछ लोगों की ओर से 15 साल से गायब एक युवक के वापस घर आने की जानकारी दी गई थी। 8 अगस्त से युवक दोबारा लापता हो गया। इसे लेकर थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।’




