Featured

बिहार : बेगूसराय, औरंगाबाद समेत 5 जिलों में भारी बारिश और ठनका का अलर्ट,

बिहार में पिछले कुछ दिनों से मानसून भले ही सक्रिय नहीं हो और बारिश पूरे राज्य में हो रही है। हर दिन प्रदेश के चार-पांच जिलों में अच्छी बारिश होती है तो अन्य जिलों में मध्यम या हल्के दर्जे का वर्षापात होता है। बारिश से तापमान नियंत्रित हो गया है और गर्मी से लोगों को राहत मिली है। आज सोमवार को राज्य के पांच जिलों में झमाझम बारिश की संभावना जताई गयी है। मौसम विभाग ने मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना से लोगों को आगाह किया है। बीते कुछ दिनों में ठनका की चपेट में आने से बड़ी संख्या में लोगों की मौत भी हुई है। अगले 48 घंटों में राज्य में फिर अच्छी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इसकी संभावना जताई है। ठनका को लेकर भी लोगों को सचेत किया। पटना में सवेरे से ही धूप निकली है। कई जिलों में आसमान में बादल छाए हुए हैं। सोमवार को मौसम विभाग द्वारा जारी वेदर फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार जिन जिलों में झमाझम बारिश की संभावना जताई गई है उनमें बेगूसराय, औरंगाबाद, समस्तीपुर, गया और नवादा शामिल हैं। इन जिलों के किसानों को अलर्ट किया गया है की खेती बाड़ी की गतिविधियों से यथा संभव दूरी बना कर रहें। आम जनों को भी सचेत रहने की सलाह दी गई है। कहा गया है बच्चे और बुजुर्ग घरों में रहें तो बेहतर होगा। इसके अलावा मौसम विभाग की ओर से सोमवार की सुबह राज्य के 10 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां हल्की और मध्यम स्तर की बारिश होने की बात कही गई है। आज राजधानी पटना सहित जहानाबाद, भोजपुर, वैशाली, नालंदा, अरवल में मध्यम दर्जे की बारिश होगी वही मुजफ्फरपुर कैमूर, रोहतास, भागलपुर, मुंगेर में कुछ स्थानों पर हल्की-फुल्की बारिश होने की संभावना है। बारिश की संभावना से किसानों में खुशी की लहर है। जिन किसानों ने धान की खेती की है उनकी फसल को सिचाई की जरूरत है। वर्षा होने पर फसल को लाभ मिलेगा। रबी की खेती के लिए भी भी जमीन की उर्बरा शक्ति बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *