Featured

दरभंगा : शादीशुदा महिला से जॉब के बदले यौन शोषण:दरभंगा में पीड़िता बोली-हॉस्पिटल मालिक ने दो बार गर्भपात करवाया, दो साथियों के साथ बेचने जा रहा था

समृद्धि अस्पताल में काम करने के दौरान हुआ यौन शोषण। समृद्धि अस्पताल में काम करने के दौरान हुआ यौन शोषण। दरभंगा में शादीशुदा महिला (29) के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। शहर के बेता स्थित एक हॉस्पिटल सहित तीन रेडियोलॉजी सेंटर चलाने वाले विजय यादव, संजीत कुमार और चंदन कुमार यादव के खिलाफ महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाते हुए लहेरियासराय थाने में FIR दर्ज कराया है। इस मामले में सदर SDPO अमित कुमार ने कहा कि पीड़िता ने यौन शोषण का 13 जुलाई को मामला दर्ज कराया है। मामले की जांच की जा रही है। क्या है पूरा मामला पीड़िता ने आवेदन में कहा कि मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र के फुलहर गांव निवासी विजय यादव ने अपने अस्पताल में काम देने के नाम पर महीनों तक उसका यौन शोषण किया। इस दौरान वो दो बार गर्भवती हो गई। दोनों बार जबरन गर्भपात करवाया। इस मामले को लेकर पीड़िता ने विजय यादव के अलावा संजीत कुमार और चंदन कुमार यादव को भी आरोपी बनाया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि अल्लपट्टी स्थित एक ENT अस्पताल में प्राईवेट नौकरी करती थी। उसी दौरान विजय यादव से मुलाकात हुई। विजय यादव ने ज्यादा वेतन देने के साथ-साथ बच्चे की अच्छे स्कूल में पढ़ाई का ऑफर दिया। आरोपी के झांसे में आकर 11 फरवरी 2024 को ENT क्लिनिक छोड़कर विजय यादव के रेडिएंट जानकी समृद्धि अस्पताल में काम करने लगी। एक सप्ताह के बाद विजय यादव ने पीड़िता को लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बाकरगंज में एक किराए का मकान दिलाया। मकान मालिक को विजय ने पीड़िता को अपनी पत्नी बताया। इसके बाद पीड़िता को कहा कि अब तुम्हें अस्पताल में काम करने नहीं जाना है, बल्कि मेरी पत्नी के रूप में यहां रहो। पीड़िता ने कहा कि उसी समय से विजय यादव उसका यौन शोषण करने लगा। इस दौरान दो बार गर्भवती हो गई। दोनों ही बार पीड़िता का गर्भपात करा दिया। कुछ दिनों बाद विजय यादव पीड़िता के साथ मारपीट करने लगा। पीड़िता ने कहा कि एक दिन आरोपी विजय यादव अपने सहयोगी सिंहवारा थाना क्षेत्र के सनहपुर निवासी संजीत कुमार और अपने साला चंदन कुमार यादव के साथ मिलकर मुझे बेचने के लिए गाड़ी में बैठाकर कहीं ले जाया जा रहा था। मैं किसी तरह वहां से भाग निकली।

आरोपी विजय यादव का फाइल फोटो। आरोपी से नहीं हो पाया संपर्क इस मामले में आरोपी विजय यादव से पक्ष जानने के लिए संपर्क किया गया तो उसका फोन स्विच ऑफ आया। उसके संस्थान में कार्यरत कर्मी कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं। स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि गिरफ्तारी के डर से विजय यादव पड़ोसी देश नेपाल में छिपकर रह रहा है। SDPO बोले- जांच जारी है वहीं सदर SDPO अमित कुमार ने कहा कि पीड़िता ने विजय यादव सहित उसके साले और एक अन्य शख्स पर आरोप लगाया है। आरोपियों के द्वारा तरह-तरह से धमकाने की कोशिश की जा रही है। वहीं उन्होंने कहा कि जहां तक गर्भपात का सवाल है। मेडिकल डॉक्यूमेंट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पीड़िता ने आवेदन के माध्यम से आरोप लगाया है कि विजय यादव उसे बेचने के लिए ले जा रहा था, जिसकी जांच चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *