वहीं जख्मी की पहचान अभय कुमार गुप्ता (28) के रूप में हुई है। दोनों युवक छपरा से गड़खा से घर जा रहे थे, तभी दुर्घटना के शिकार हो गए। घटना के बाद पिकअप सड़क किनारे पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हादसे को लेकर बताया जा रहा है कि केला लदे पिकअप का चक्का टूटकर ऑटो से टकराया गया।

जिससे ऑटो सड़क पर ही पलट गया। जिससे उसपर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गरखा में भर्ती कराया गया। जहां से स्थिति को नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। तभी एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है की मृतक अजय कुमार दिल्ली से घर लौट रहा था।

सड़क हादसे में हुई मौत

गड़खा थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र के एसएच 722 पर टिका मोर्चा गांव केपास दुर्घटना घटित हुआ है। जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। एक युवक की मौत की बात बताई जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।