Featuredदरभंगा

एसएसपी ने जाले थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी को किया निलंबित।

दरभंगा। जाले थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी को एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी मिथिला क्षेत्र के डीआईजी बाबूराम के निर्देश पर 21 मई 2024 के तारीख से निलंबित कर दिया है।

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के मतदान के दौरान 20 मई को तीन महिला सहित चार लोगों को बोगस वोट गिराने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। जिसको लेकर जाले थाना में देर रात 130-140 लोगों ने थाना में घुसकर गिरफ्तार चार लोगों को छुड़ा कर ले गए थे।

थाना में तैनात पुलिस कर्मी मूक दर्शक बने हुए रहे। घटना की जानकारी थानाध्यक्ष ने उच्चाधिकारियों को नहीं दी थी।

दूसरे दिन घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी ने सदर एसडीपीओ 2 ज्योति कुमारी को मामले की जांच करने की जिम्मेवारी दी थी। सदर एसडीपीओ 2 ने जांच रिपोर्ट में बताया था कि घटना को रोकने में विफल रहने और वरीय पदाधिकारी को सूचना नहीं दी गई थी।

वहीं जाले थानाध्यक्ष के विरुद्ध अनुशासनिक कारवाई करने की अनुशंसा भी की थी। जिसके आधार पर मिथिला क्षेत्र के डीआईजी बाबूराम के निर्देश पर एसएसपी ने थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *