Featuredदरभंगा

जाले से थाना से आरोपियों को छुड़ाने के मामले में दो गिरफ्तार।

दरभंगा/जाले। जाले थाना से तीन महिला सहित चार आरोपियों को विगत 20 मई को देर रात थाना से जबरन छुड़ाने के मामले में पुलिस ने दो अप्राथमिक आरोपियों

को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी थाना क्षेत्र के मनसा गांव के रहने वाले मो. हफीज इजहार के पुत्र मो. तारिक अनवर और गाजी गांव के रहने वाले मो. जाकिर

हुसैन के पुत्र नूर नबी बताए जाते हैं। कांड संख्या 104/2024 दर्ज किया गया था। जिसमें 24 नामजद एवं 130-140 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

किया गया था। हलांकि अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने बताया है कि जो भी आरोपी है वह बच नहीं पाएंगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस

अधीक्षक शुभम आर्य के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया है। जिसमें कमतौल अंचल पुलिस निरीक्षक उदय शंकर, जाले थानाध्यक्ष, कमतौल थानाध्यक्ष, सिमरी थानाध्यक्ष, सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष व

रैयाम थानाध्यक्ष को शामिल किया गया है। बता दें कि 20 मई 2024 मधुबनी लोकसभा का चुनाव में तीन महिला सहित चार लोगों को वोगस वोटिंग के लिए

गिरफ्तार किया गया था। इस संबंध में पुलिस निरीक्षक कमतौल ने बताया कि सभी 24 नामजदों के गिरफ्तारी के लिए माननीय न्यायालय से वारंट प्राप्त कर लिया गया है। शेष सभी जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे. फरार रहने की स्थिति में जप्ती कुर्की की करवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *