कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने कहा है कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य निस्वार्थ भाव से समाज एवं राष्ट्र की सेवा करना है। शिक्षा के साथ व्यक्ति का संपूर्ण सामाजिक, मानसिक, शारीरिक व शैक्षणिक विकास करना एनएसएस के मूल में निहित है। उन्होंने ये बात कुवि में संचालित विश्वविद्यालय स्तरीय सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि स्वयंसेवकों को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को राष्ट्रहित सेवा कार्यों, सामाजिक एवं मानव कल्याण कार्यों में जोड़ना ही इसका मूल उद्देश्य है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा सभी स्वयंसेवकों एवं कार्यक्रम अधिकारियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। आईआईएचएस के प्राचार्य प्रो. संजीव गुप्ता ने स्वयंसेवकों को एनएसएस को आत्मसात कर राष्ट्र प्रेम व राष्ट्र निर्माण में अपना सहयोग देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ. सोनिया रानी ने सात दिवसीय शिविर की संक्षिप्त रिपोर्ट प्रस्तुत की।
Homeएनएसएस का उद्देश्य समाज एवं राष्ट्र की सेवा करना : प्रो.सोमनाथ सचदेवा।
एनएसएस का उद्देश्य समाज एवं राष्ट्र की सेवा करना : प्रो.सोमनाथ सचदेवा।
0
86


