Monday, April 27, 2026
Homeदरभंगाएसडीजेएम प्रमोद रंजन के स्थानांतरण पर विदाई समारोह आयोजित।

एसडीजेएम प्रमोद रंजन के स्थानांतरण पर विदाई समारोह आयोजित।

- Advertisement -

एसडीजेएम श्री रंजन की पदोन्नति एसीजेएम के पद पर हुई है। जिसके लिए कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी। कर्मियों ने मिथिला परंपरा अनुसार न्यायिक अधिकारी को विदा किया।

- Advertisement -

एसडीजेएम ने कर्मियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि सभी अपने अपने कर्तव्यों के प्रति ईमानदार रहें। न्यायालय कर्मचारियों ने अधिकारी की प्रशंसा करते हुए कहा कि एसडीजेएम बहुत ही व्यवहारिक, गम्भीर एवं शांत स्वभाव के थे।

- Advertisement -

उन्होंने 17 जनवरी 2022 को बेनीपुर न्यायालय में एसडीजेएम का पद ग्रहण किया था तथा वर्तमान में उनका तबादला दरभंगा न्यायालय में एसीजेएम के पद पर हुआ है।

मौके पर लिपिक ओमप्रकाश सिंह, राजेश कुमार, सूर्य प्रकाश, आशुलिपिक शिवम कुमार व सतीश लालदेव, कुमार गौरव, जितेंद्र कुमार, विजय कृष्ण, धीरंजय, राजेश कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular