Featuredदरभंगाप्रादेशिकराजनीति

मधुबनी सांसद के लापता पुत्र को दरभंगा पुलिस ने किया सकुशल बरामद।

दरभंगा: पुलिस की तत्परता से मधुबनी सांसद डॉ अशोक यादव के लापता पुत्र विभूति कुमार यादव की सकुशल बरामदगी हो गयी है और अपने घर लौट चुका है। विभूति रविवार की सुबह लहेरियासराय थानाक्षेत्र के बंगालीटोला स्थित अपने आवास से अचानक गायब हो गए थे। रविवार को पुलिस को सूचना दी गयी थी, जिसके बाद पुलिस द्वारा जोर शोर से खोजबीन शुरू कर दी गयी थी। अंततः सोमवार को सिमरी थानाक्षेत्र के शोभन मोड़ के पास एक बगीचे से विभूति को पुलिस ने बरामद किया।

सांसद डॉ अशोक यादव ने कहा कि उनका बेटा रातभर सोया नहीं है। शरीर पर मच्छरों के काटने के निशान हैं। अभी उससे बातचीत नहीं हुई है। पता नहीं चला कि उसने कुछ खाया भी है या नहीं। गंभीरता से बातचीत के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा कि वह घर से क्यों निकला। उन्होंने कहा कि वह कल से बहुत परेशान था। आज दरभंगा पुलिस के सहयोग से बेटा वापस मिल गया है। अब उसे आराम करने दिया जाएगा। फिर बातचीत के बाद आगे की जानकारी दी जाएगी।

सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम सक्रिय हो गई थी। शहर के चारों ओर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। युवक के पास मोबाइल नहीं था। वह जिंदल ग्रुप लॉ स्कूल का छात्र है। इंटेलेक्चुअल प्रवृत्ति के है। खुद ही घर से निकला था। किस स्थिति में गया, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पूछताछ के बाद ही पूरी जानकारी सामने आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *