Featuredदरभंगा

पानी से भरे गड्ढ़े में डूबने से नाबालिग की मौत।

बहेड़ा थाना के पोहद्दी गांव में सोमवार की अहले सुबहशौच के दौरान पानी से भरे गड्ढ़े में डूबने से दिनेश सहनी का 16 वर्षीया बेटी काजल कुमारी की मौत हो गई। बताया जाता है कि जेसीबी से खोदा गया गहरा गड्ढ़ा पानी से लबालब था।

शौच के दौरान वह फिसल कर गड्ढृे में गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। इसकी जानकार बहेड़ा थाना पुलिस को दी गई।

घटना की सूचना मिलते ही बहेड़ा थाना अध्यक्ष बीके ब्रजेश घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। मुखिया राजमणि देवी ने प्रभारी अंचल अधिकारी एवं विधायक प्रो विनय कुमार चौधरी को सूचना देकर आपदा मद से मुआवजा दिलाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *