Featured

मधुबनी में व्यवसायी के लापता होने से आक्रोश:व्यापारियों ने बाजार बंद कर निकाला पैदल मार्च, 4 दिन से दिलीप साह लापता।

मधुबनी के बेनीपट्टी में किराना व्यवसायी दिलीप साह के लापता होने से व्यापारियों में आक्रोश है। व्यवसायी की बरामदगी की मांग को लेकर बेनीपट्टी बाजार पूरी तरह से बंद रहा।

 

गुरुवार शाम को निकाले गए मशाल जुलूस के बाद शुक्रवार सुबह से ही व्यापारियों ने अपनी दुकानें नहीं खोलीं। सुबह 10 बजे बड़ी संख्या में व्यवसायी बेनीपट्टी अनुमंडल रोड पर एकत्रित हुए। वहां से उन्होंने पैदल मार्च शुरू किया। मार्च अम्बेडकर चौक से शुरू होकर विद्यापति चौक और इंदिरा चौक होते हुए लोहिया चौक तक पहुंचा। रास्ते में जो दुकानें खुली मिली, उन्हें भी बंद करवा दिया गया। मार्च के दौरान और व्यापारी भी इसमें शामिल होते गए। दोपहर तक पूरे बाजार में सन्नाटा पसर गया।

 

दिन से व्यापारी लापता व्यापारियों का कहना है कि चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस दिलीप साह का पता नहीं लगा पाई है। उनकी मुख्य मांग है कि या तो व्यवसायी को खोज कर बरामद किया जाए या फिर उनके शव का पता लगाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *