Featuredदरभंगा

गड्ढा खोदकर निकाली गई दो साल से लापता युवक का कंकाल, खराजपुर का है मामला।

दरभंगा सीतामढ़ी जिला के पुपरी थाना की पुलिस ने बहादुरपुर थाना क्षेत्र के खराजपुर गांव स्थित एक गाछी से रविवार को एक मृत युवक का कंकाल बरामद किया है। बताया जाता है

कि पुपरी थाना क्षेत्र के हरदिया गांव की रहने वाली शशि नाथ झा की पत्नी लड्डू देवी ने अपने पुत्र आशीष कुमार झा के लापता होने की प्राथमिकी पुपरी थाना में दर्ज करवाई थी।

जिसमें उन्होंने बताया था कि 25 मार्च 2022 को उनका पुत्र आशीष दिल्ली से अपने गांव आने के लिए चला और 27 जुलाई को 4:00 बजे शाम में अपने मोबाइल से फोन

किया कि मैं दरभंगा आ गया हूं। उसके बाद से उसका फोन बंद पाया गया। उसी दिन से पुपरी थाने की पुलिस आशीष के बारे में पता करने में जुट गई। परंतु पुलिस को सफलता नहीं मिली। करीब 2 साल बाद पुलिस को

सुराग मिला कि बहादुरपुर थाना क्षेत्र के खराजपुर गांव में उक्त युवक की हत्या कर शव को छुपा दिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खराजपुर के करीब आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया।

जब उससे पूछताछ की तो उसने शव के ठिकाने लगाने का जगह बताया। फिर पुपरी व बहादुरपुर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के बताए जगह पर मजिस्ट्रेट सह बहादुरपुर सीओ निश्चल प्रेम की

मौजूदगी में खुदाई करना शुरू की। उसके बाद पुलिस को युवक का गला हुआ कंकाल मिला। पुलिस के द्वारा एफएसएल टीम को इस बात की सूचना दी गई।

फिलहाल मृत युवक के कंकाल को डीएमसीएच में सुरक्षित रखा गया है। सोमवार को एफएसएल की टीम डीएमसीएच पहुंचकर कंकाल की जांच करेगी। उसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। हालांकि इस संबंध में कोई भी पुलिस पदाधिकारी कुछ भी बताने से परहेज कर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *