उन्होंने कहा कि इस स्वचालित मौसम स्टेशन से विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों और अनुसंधानकर्ताओं को मदद मिलेगी। इससे प्राकृतिक आपदाएं जैसे बाढ़, सूखा, लू और एक्सट्रीम वेदर के अनुमान करने में सहयोग मिलेगा।
यह मौसम स्टेशन वायु तापमान, वर्षा, वायुमंडलीय दाब, हवा की गति और दिशा पर हर 15 मिनट की अवधि पर आंकड़े उपलब्ध करने के लिए नवीनतम तकनीक से निर्मित है। उन्होंने इस तकनीकी उन्नति के लिए
विश्वविद्यालय भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विनय नाथ झा तथा शिक्षकों को बधाई दी है। विभागीय शिक्षक डॉ. मनु राज शर्मा इस मौसम स्टेशन के समन्वयक के रूप में काम करेंगे और सूचना प्रसार करने में सहयोग करेंगे।
डॉ. शर्मा ने बताया कि यह विवि में अनुसंधान को प्रोत्साहित करने के लिए दृष्टिकोण से मौसमी आंकड़ों की उपलब्धता को सुनिश्चित करेगा। मौसम स्टेशन के भ्रमण के दौरान प्रो. अजय नाथ झा, डॉ. कामेश्वर पासवान, मो. जमाल थे।





