Featured

पटना : मंत्री सुमित सिंह ने गिनाई अपने विभाग की उपलब्धियां, कहा-‘सैदपुर पटना में हो रहा डॉक्टर APJ अब्दुल कलाम साइंस सिटी का निर्माण’

विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के मंत्री सुमित कुमार सिंह के द्वारा सूचना भवन में प्रेस कांफ्रेंस किया गया। इस दौरान मंत्री ने विभाग की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया।

सुमित सिंह ने कहा कि राज्य सरकार के सात निश्चय कार्यक्रम 1 के तहत युवा उप मिशन के तहत सरकारी में राज्य के सभी 38 जिलों के लिए 38 राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय और 46 राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान स्थापित एवं संचालित है। संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षण के लिए उच्च स्तरीय प्रयोगशाला, लाइब्रेरी एवं स्मार्ट क्लास की व्यवस्था किए जाने के लिए सभी अभियंत्रण महाविद्यालय के लिए 2023-24 में 171.90 करोड़ और वर्ष 2024-25 में 105.9407 करोड़ और सभी पॉलीटेक्निक संस्थानों के लिए 2023-24 में 81.4899 करोड़ और वर्ष 2024-25 में 103.42693 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है।

‘सैदपुर पटना में डॉक्टर APJ अब्दुल कलाम साइंस सिटी का हो रहा निर्माण’
मंत्री ने कहा कि राज्य के छात्र छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करने के साथ वैज्ञानिकों के द्वारा आम जन जीवन में हो रहे प्रयोग को प्रदर्शित करने के लिए सैदपुर पटना में डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी का निर्माण किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *