Featured

अररिया : बिहार में जमीन विवाद सुलझाने गयी पुलिस टीम पर हमला, महिला दरोगा के सिर पर मारी तीर

बिहार के अररिया के महलगांव थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव में जमीन के विवाद को सुलझाने गयी पुलिस टीम पर तीर से हमला कर दिया गया जिसमें एक सब-इंस्पेक्टर नुशरत प्रवीण को तीर लग गया है. गंभीर हालत में घायल सब इंस्पेक्टर को पूर्णिया के मैक्स हॉस्पिटल में भेजा गया है जहां उनका इलाज चल रहा है.

बिहार के अररिया में एक बार फिर से पुलिस टीम पर हमला हुआ है.
बिहार के अररिया में एक बार फिर से पुलिस टीम पर हमला हुआ है.
अररिया. बिहार के अररिया जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल बिहार के अररिया के महलगांव थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव में जमीन के विवाद को सुलझाने गयी पुलिस टीम पर तीर से हमला कर दिया गया जिसमें एक सब-इंस्पेक्टर नुशरत प्रवीण को तीर लग गया है. गंभीर हालत में घायल सब इंस्पेक्टर को पूर्णिया के मैक्स हॉस्पिटल में भेजा गया है जहां उनका इलाज चल रहा है.

अररिया पुलिस ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया है कि करीब 200 लोगों द्वारा जमीन पर बांस बल्ला लगाया जा रहा था. इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंची तो असामाजिक तत्वों द्वारा पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया जिसमें एक महिला पुलिस पदाधिकारी को तीर लग गया है. घटनास्थल पर दंडाधिकारी समेत भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है.

अररिया पुलिस के अनुसार अररिया जिला के जोकीहाट प्रखंड के महलगांव थाना अन्तर्गत आज सुबह 03:00 बजे दो पक्षों में भूमि से संबंधित समस्या उत्पन्न हुई, जिसमें एक पक्ष की ओर से लगभग दो सौ लोगों द्वारा सबंधित भू-स्थल पर बांस लगाने का कार्य किया जाने लगा. इससे विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने लगी. मामले की जानकारी मिलते ही महलगांव थानाध्यक्ष पुलिस बल मौके पर पहुंचे. तभी भीड़ में शामिल असामाजिक तत्वों ने उग्र होकर पुलिस बल पर हमला कर दिया.

पुलिस के अनुसार इस घटना में एक महिला दरोगा नुसरत प्रवीण घायल हो गयी, जिनको इलाज के लिए मैक्स अस्तपाल पूर्णियां में भर्ती कराया गया है. फिलहाल मौके पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में दंडाधिकारियों और पुलिस बलों को तैनात किया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *