Featured

सहरसा : नीरज बबलू बोले-राजनीति में इस तरह का बयान ठीक नहीं:सहरसा में अशोक चौधरी के बयान पर दिया जवाब, तेजस्वी यादव पर भी बोला हमला

बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी पर मंत्री नीरज कुमार बबलू ने कहा है कि राजनीति में इस तरह का बयान ठीक नहीं है। यह उनका व्यक्तिगत बयान हो सकता है।

नीरज कुमार बबलू ने शनिवार को सहरसा में कहा कि एनडीए में भूमिहार समाज का बड़ा स्थान है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष तक ललन बाबू रह चुके हैं। आज केंद्रीय मंत्री हैं। अशोक जी की तो रिश्तेदारी भी समाज में हो चुकी है। वो काफी सम्मान भी करते हैं।

नेता प्रतिपक्ष पर भी जमकर बरसे

मंत्री नीरज कुमार ने प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर कहा कि वह आज के डेट में बेरोजगार हो गए हैं। जब जनता बेरोजगार बना देती है तब वो इस तरह का काम किया करते हैं। जब लगातार सत्ता में रहे, उनके माता-पिता सत्ता में रहे तब धरना पर बैठने नहीं गए थे। राज्य को लूटने का काम करते थे।

अब जनता इनको रिजेक्ट कर दिया है, तब जनता की याद इनको आने लगी है। कभी विधानसभा चलता है तो वहां से गायब रहते हैं। नेता प्रतिपक्ष हैं, एक सप्ताह विधानसभा सत्र चला लेकिन एक बार झांकने के लिए नहीं आए। जहां से जनता का काम होता है, सरकार को आइना दिखाया जाता है, सरकार से काम करवाया जाता है, वहां लापता रहते हैं। हनीमून मनाने जाते हैं। लेकिन अब कहीं कोई पूछने वाला नहीं है तो अब धरना पर बैठेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *