इससे पूर्व उन्होंने मनोकामना मंदिर एवं श्यामा मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद समर्थकों के साथ लहेरियासराय समाहरणालय पहुंचे। डॉ. ठाकुर ने समाहरणालय पहुंच कर दो सेट में अपना नामांकन
दाखिल किया। प्रस्तावक के रूप में बीजेपी विधायक संजय सरावगी और बिहार सरकार के मंत्री सह जेडीयू विधायक मदन सहनी भी प्रत्याशी के साथ उपस्थित रहे।
नामांकन के दौरान बिहार सरकार के मंत्री हरी सहनी भी उपस्थित रहे। नामांकन के पश्चात मेडिकल मैदान आयोजित आशीर्वाद सह नामांकन सभा आयोजित
किया गया। जहां इस चिल-चिलाती गर्मी संसदीय क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण हिस्सो से आए हजारों महिला एवं पुरुष डटकर बैठे रहे। जनसभा में बिहार के उप मुख्यमंत्री सह
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा, जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव सह राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा, बिहार के मंत्री मदन सहनी, हरी सहनी, मधुबनी
सांसद अशोक यादव, राज्यसभा सांसद धर्मशिला गुप्ता, क्लस्टर प्रभारी एवं पूर्व मंत्री राणा रणधीर सिंह, पूर्व मंत्री सह जाले विधायक जीवेश कुमार, विधायक संजय सरावगी, बेनीपुर विधायक डॉ. विनय कुमार चौधरी, गौड़ाबौराम विधायक स्वर्णा सिंह, केवटी विधायक डॉ.
मुरारी मोहन झा,विधान पार्षद सुनील चौधरी, भाजपा प्रदेश महामंत्री ललन मंडल, प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन, लोकसभा प्रभारी उमेश चंद्र कुशवाहा, पूर्व एमएलसी अर्जुन सहनी, पूर्व विधायक विधायक अमरनाथ गामी सहित एनडीए के दर्जनों पार्टी पदाधिकारी मंच पर मौजूद रहे। इस मौके पर उप
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आरजेडी के परिवारवाद पर जबरदस्त हमला किया। उन्होंने कहा कि आरक्षण का झूठा राग अलापने वाली आरजेडी सिर्फ अपने परिवार के लोगों के लिए आरक्षण चाहती है। उन्होंने कहा कि दरभंगा में महागठबंधन के प्रत्याशी की काली करतूत और अनुसूचित जाति के लोगों के साथ किया गया करतूत किसी से छुपा नहीं है। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद भ्रष्टाचार का आरोप कांग्रेस के कार्यकाल में सिद्ध हुआ था और उनको जेल भेजने का श्रेय राहुल गांधी को दिए। श्री चौधरी ने कहा कि नरेंद्र मोदी एवं नीतीश कुमार के नेतृत्व में देश और राज्य का तेज गति से विकास हो रहा है। आम लोगों तक सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजना का लाभ मिल रहा है। भाजपा का संकल्प और मोदी की गारंटी पर देश को पूर्ण भरोसा है। एनडीए इस लोकसभा चुनाव में बिहार की सभी चालीस सीट के साथ देश भर में 400 से अधिक से सीट जीतेगी। श्री चौधरी ने कहा कि गोपालजी ठाकुर पिछली बार से अधिक मतों से जीत दर्ज करेंगे। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि पीएम मोदी के विकास कार्यों की दुनिया कायल है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार 25 करोड़ गरीबों को गरीबी के कुचक्र से बाहर लाने में सफल हुई है। उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार को बीमारू राज्य बनाने और जातिवाद की आग में झोंकने का श्रेय लालू प्रसाद को जाता है। जेडीयू महासचिव सह राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीते दस वर्षों में किए गए विकास सिर्फ ट्रेलर है, विकास का पिक्चर अभी बाकी है। उन्होंने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी और बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार में सभी क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास हो रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष जीवछ सहनी और संचालन जेडीयू जिला अध्यक्ष गोपाल मंडल ने किया। इस मौके पर लोजपा (रा) के जिला अध्यक्ष देवेंद्र झा, हम के जिला अध्यक्ष लक्ष्मी पासवान, रालोजपा के जिला अध्यक्ष गगन झा, रालोमो के जिला अध्यक्ष मनोज सदा आदि उपस्थित थे।





