Featuredदरभंगा

इंडिया गठबंधन के राजद प्रत्याशी ललित कुमार यादव आज करेंगे नामांकन

दरभंगा। इंडिया गठबंधन के राजद के घोषित उम्मीदवार ललित कुमार यादव दरभंगा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से 19 अप्रैल को नामांकन करेंगे।

उक्त जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी उमेश राय ने बताया कि उम्मीदवार ने आज मब्बी, शिवधारा, एवं शहर के विभिन्न स्थानों पर मतदाताओं से संपर्क किया है।

दरभंगा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं को नामांकन में आने का अनुरोध किया। नामांकन सभा मेडिकल ग्राउंड, कर्पूरी चौक पर दोपहर 1 बजे दिन से

होगी। श्री यादव के नामांकन में पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव अब्दुल बारी

सिद्दीकी, बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह, वीआईपी नेता मुकेश सहनी, राज्य सभा सांसद डॉ. मनोज झा,

बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री, मो. अली अशरफ फातमी, पूर्व मंत्री श्याम रजक, पूर्व मंत्री अनिता देवी, शिवचंद्र राम,

प्रधान महासचिव राजद, रणविजय साहु, विधायक अख्तरुल इमान शाहीन, चंद्रहास चौपाल, रामवृक्ष सदाय, भारत भूषण मंडल, पूर्व विधायक भोला यादव, विजय

कुमार मिश्रा, ऋषि मिश्रा, अनिल सहनी, विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह, उर्मिला ठाकुर, कारी शोएब, अनिल निषाद, अध्यक्ष, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ, राजद समेत महागठबंधन के कई बड़े नेता भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *