Sunday, June 21, 2026
Homeडीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यमसे किसानों के फार्मर आई.डी बनाने हेतु...

डीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यमसे किसानों के फार्मर आई.डी बनाने हेतु किए समीक्षा बैठक

- Advertisement -

जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किसानों के फार्मर आई.डी बनाए जाने के लिए सभी अनुमंडल अधिकारी, कृषि अनुमंडल अधिकारी, अंचलाधिकारीयों राजस्व अधिकारी आदि के साथ बैठक आयोजित हुई।*
बैठक में बताया गया कि Agri Stack परियोजना अंतर्गत राज्य के किसानों के फार्मर आई.डी बनाए जाने हेतु बिहार, भूमि के डाटावेस को समेकित कर प्रत्येक राजस्व ग्राम के ऑनलाईन बकेट तैयार कर जिले को उपलब्ध कराया गया है,जिसका उपयोग कर जिला स्तर पर फार्मर रजिस्ट्री बनाया जाना है।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिले के सभी राजस्व ग्रामों में किसानों का ई०के०वाई०सी० करते हुए फार्मर आई०डी० बनाया जाना है,संबंधित पदाधिकारी सुनिश्चित करेंगे।
*जिलाधिकारी द्वारा फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में प्रगति लाने हेतु जिला के प्रत्येक राजस्व ग्राम में कैम्प के माध्यम से कार्य में तेजी लाने हेतु निदेशित किया गया है।*
उक्त कैम्प में कृषि विभाग तथा राजस्व एवं भूमि सूधार विभाग के पदाधिकारी/कर्मी का सहयोग अपेक्षित है।
फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में प्रगति लोने हेतु मिशन मोड में यह कार्य दो चरणों में दिनांक 06, 07, 08, 09 जनवरी 2026 में प्रथम चरण* एवं
दिनांक 18, 19, 20, 21 जनवरी 2026 में द्वितीय चरण में किया जाना है*।

- Advertisement -

जिलाधिकारी ने कहा कि इस कार्य के लिए सभी किसानों को मोबिलाइज करना सुनिश्चित करें*।
कृषि आईडी कार्ड से किसानों को काफी सुविधा होगी। इसी के माध्यम से किसानों को सभी प्रकार के कृषि से संबंधित योजनाओं को लाभ उनके घरों तक पहुंचाया जाएगा*।
*किसानों से अपील किया गया है कि अपने-अपने की फार्मर आईडी कार्ड बनाने के लिए आवश्यक सहयोग अधिकारियों और कर्मियों को करें। गांव /घरों में जाकर किसानों का फार्मर आईडी कार्ड निर्धारित तिथियां में बनाया जाएगा। जिले के सभी किसानों को फार्मरआईडी कार्ड बनाने के लिए जिला प्रशासन के संकल्पित है।
कृषि विभाग के कृषि समन्वयक एवं किसान सलाहकार तथा राजस्व एवं भूमि सूधार विभाग के कर्मी सम्मिलित होगे।जिलाधिकारी ने कहाकी कार्यों की निगरानी व्हाट्सएप ग्रुप और वीडियो कॉल के माध्यम से दिन भर किया जाएगा। यह कार्य सुबह 8:00 से कर शुरू होगा जो देर रात्रि तक चलेगा ।प्रतिदिन जिला में 10000 से 14000 फार्मर आईडी कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रस्तावित तिथि से पूर्व जिला कृषि कार्यालय,दरभंगा से सम्पर्क स्थापित कर प्रचार प्रसार सामग्री प्राप्त कर अभियान का व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए निर्धारित तिथि को फार्मर रजिस्ट्री का कैम्प आयोजित करना सुनिश्चित करेंगें।
बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी डॉ सिद्धार्थ, उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे |

- Advertisement -
Previous article
Next article
वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में शिकायतकर्ताओं की समस्याएं को ध्यानपूर्वक सुनी गई एवं संबंधित पदाधिकारीयों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए। जनसुनवाई के क्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर(1)-01, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर (2)-1, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर + नगर थाना-01, पुलिस उपाधीक्षक साइबर-01, कोतवाली थाना-01 एवं CO + बहादुरपुर थाना-01 कुल-06 फरियादियों की समस्या सुनी गई। वरीय पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारीयों को प्रत्येक शिकायत का समाधान वैधानिक प्रक्रिया के तहत सात दिनों के अंदर करने का निर्देश दिया गया। पिछली जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित पदाधिकारी को समयबद्ध कार्रवाई का पालन करने का हिदायत दी गई।
RELATED ARTICLES

Most Popular