चाय-पान की दुकान से शराब बरामद, एक गिरफ्तार।
जाले। स्थानीय थाना पुलिस ने तोहरा चौक के टिकट एक चाय-पान की दुकान से भारी मात्रा में देशी-विदेशी शराब जप्त किया है। वहीं शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर बुधवार को न्याय हिरासत में जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर शाम पुलिस गश्ती के दौरान एक व्यक्ति दुकान छोड़कर भाग रहा था। संदेह होने पर पुलिस जब उसकी दुकान की तालाशी ली, तो शराब दुकान में 65.5 लीटर देशी नेपाली शराब एवं
एक ब्लैक रॉयल विदेशी शराब की बोतल बरामद हुई है। मौके से दुकान मालिक स्व. सरयू नायक के पुत्र चंदेश्वर नायक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इस मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब कारोबारी के निशानदेही पर शराब उसके दुकान से बरामद किया गया है। छापामारी दल का नेतृत्व एसआई खुशबू कुमारी कर रही थी।
