Featuredदरभंगा

बिरौल प्रमुख के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुई मुखी देवी।

दरभंगा: दरभंगा जिला के बिरौल अनुमंडल कार्यालय में मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यस्था के बीच बिरौल प्रखंड प्रमुख का चुनाव हुआ। इस चुनाव में मुखी देवी बिरौल प्रखंड प्रमुख पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं।

वहीं निवर्तमान प्रमुख रुकसाना परवीन ने चुनाव का वहिष्कार कर दिया है। चार पंचायत समिति सदस्य अनुपस्थित भी रहे। इसके साथ ही प्रखंड में पिछले माह 25 जनवरी 2024 से प्रमुख पर अविश्वास प्रस्ताव और फिर इसके चुनाव को लेकर चल रहे स्थानीय राजनीतिक सरगर्मी का पटाक्षेप हो गया।

बिरौल अनुमंडल कार्यालय कक्ष में निर्वाचन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी उमेश कुमार भारती एवं पर्यवेक्षक सह एडीएम कुमार प्रशांत की उपस्थिति में प्रमुख पद के लिए निवर्तमान प्रमुख रुकसाना परवीन और पोखराम दक्षिणी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य मुखी देवी के बीच चुनाव होना था, लेकिन चुनाव आयोग की ओर से निर्धारित समय सीमा तक निवर्तमान प्रमुख रुकसाना परवीन चुनाव के लिए कार्यालय में उपस्थित नहीं हुई।

एसडीओ उमेश कुमार भारती ने मुखी देवी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया।इस प्रकार मुखी देवी बिरौल प्रखंड प्रमुख के पद पर काबिज हो गए।

निर्वाचन पदाधिकारी सह एसडीओ ने नव निर्वाचित प्रखंड प्रमुख को प्रमाण पत्र देने के बाद उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

बताते चलें कि बिरौल प्रखंड में कुल 35 पंचायत समिति सदस्य हैं, जिसमे 31 पंचायत समिति सदस्य मुखी देवी के समर्थन में थे। इस तरह बिरौल प्रखंड प्रमुख मुखी देवी एवं उपप्रमुख अर्पणा कुमारी एनडीए समर्थित हैं। इनके जीत से एनडीए गठबंधन के खेमा में खुशी का माहौल देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *