Featuredदरभंगा

असम से पदयात्रा कर अयोध्या जा रहे साधु संतों का दरभंगा में हुआ स्वागत।

विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की ओर से असम से पदयात्रा कर अयोध्या जा रहे साधु संतों का दिल्ली मोड़ पर धर्म कुमार व सुमित कुमार के संयुक्त नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया।

विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री राजीव प्रकाश मधुकर ने कहा कि इस यात्रा में सन्यासी शैलेंद्र बाबा, गोस्वामी अरललाल, िवश्वास प्रणव दास, सुमित तिवारी, रतन मोहरा, अभिनंदन दास केशव लालमोहन दास, गोपाल राम, देवेंद्र सरकार, हरिजन विश्वास आदि शामिल हैं। ये संत एक महीना 9 दिन की यात्रा कर असम से यहां पहुंचे हैं।

अयोध्या से आए पूजित अक्षत सभी सनातनियों के घर-घर कार्यकर्ता ले जाएंगे और अयोध्या के लिए आमंत्रण करेंगे। 31 दिसंबर को दरभंगा के सभी प्रखंडों में कार्यकर्ताओं को पूजित अक्षत सौंपा जाएगा। मौके पर नगर संयोजक पंकज बारी, मनोज सहनी, विकास महासेठ, साजन कुमार, आनंद कुमार, चेतन बारी, सुमित कुमार गुप्ता,राजीव रंजन, मिथिलेश कुमार, महेंद्र सहनी आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *