Featuredदरभंगा

विधायक ने किया सड़क का शिलान्यास।

एमएमजीएसवाई योजना अन्तर्गत जाले प्रखंड के अहियारी दक्षिणी पंचायत के निमरौली मस्जिद से आरईओ सड़क कनौर तक 2.11 किलो मीटर, एक करोड़ 67 लाख की लागत से निर्मित सड़क का उद्घाटन विधायक जीवेश कुमार ने किया। मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि इस पंचायत में दस बड़ी सड़क, उच्च विद्यालय, यूनानी चिकित्सालय एवं अभी दो बड़ा पुल जिसकी राशि लगभग 5.5 करोड़ है, सहित लगभग 17 करोड़ 93 लाख का काम कर चुके हैं। आगे भी कई सड़क बाकी है, जिसको पूरा करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *