Featuredदरभंगा

फाइनेंस कंपनी के फील्ड कर्मी से हुई लूट मामले में एक और धराया।

भरवाड़ा कमतौल पथ पर सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के कटका चौक के निकट 11 दिसंबर की शाम भारत फाइनेंस कंपनी के फील्ड कर्मी से हुई 17 हजार रुपए लूट मामले में पुलिस ने दूसरे बदमाश को गिरफ्तार किया है। लूटकांड में प्रयोग की गई बाइक भी बरामद की गई है। बदमाश की पहचान ब्रह्मपुर के केशव कुमार उर्फ दियाबार के रूप में की गई है। घटना के 24 घंटे के अंदर पुलिस ने लूटकांड का उद्भेदन कर एक बदमाश ब्रह्मपुर के आनंद कुमार ठाकुर को गिरफ्तार कर लूट की 13 हजार 150 रुपये व टैब बरामद किया था। उसके खिलाफ कमतौल थाना में लूट, मारपीट आर्म्स एक्ट में सात प्राथमिकी दर्ज है। वहीं, सिंहवाड़ा थाना में भी एक मामला दर्ज है।

जिसमें आनंद जेल भी गया था। उसकी निशानदेही पर पुलिस कांड में शामिल अन्य फरार बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही थी। इसी बीच पुलिस ने सनहपुर में छापेमारी कर केशव उर्फ दियाबार को अपाचे बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि भारत फाइनेंस कंपनी की कमतौल शाखा के कर्मी सीतामढ़ी नगर थाना क्षेत्र के मेहसौल निवासी विग्नेश कुमार से बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने कटका चौक के निकट हथियार के बल पर रुपए व टैब लूट लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *