Featuredदरभंगा

पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों ने फिर मचाया तांडव, बारातियों के साथ की मारपीट।

दरभंगा विश्वविद्यालय थाना अंतर्गत कदिराबाद में पॉलिटेक्निक के लगभग 50 की संख्या में छात्रों ने जमकर हंगामा किया। जहां बारात जा रही बस में घुस कर बारातियों के साथ मारपीट और बस में भी तोड़फोड़ की। बस के शीशे भी तोड़ डाले। छात्रों ने स्थानीय लोगों से भी मारपीट की इस दौरान कई आम लोग घायल हो गए। फिलाहल मारपीट का कारण स्पष्ट नहीं है।

बताया जा रहा है कि बस से एक पॉलिटेकनिक छात्र को हल्का धक्का लग गया था। जिसके बाद वह छात्र होस्टल गया और वहां से हाथों में लाठी डंडे लेकर लगभग 50 से ऊपर छात्र कादिराबाद चौक पहुंचे। जहां बरातियों को पीटने लगे और बस में तोड़ फोड़ की।

वही सूचना मिलते ही थाना सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंची। लेकिन तबतक छात्र फरार हो चुके थे। अब पुलिस स्थानीय लोगों से बातचीत कर मामले को शांत करने में लगी है। वही घायल व्यक्ति का कहना है कि पॉलिटेक्निक के छात्रों ने बस में सवार बरातियों को पीट रहे थे। बचाने गये तो रॉड से सर पर हमला कर दिया।

वही विश्वविद्यालय थाना अध्यक्ष मदन प्रसाद ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही हम लोग मौके पर पहुंचे थे। सभी को समझा बूझकर मामले को शांत कर दिया गया है। और मामले के कारणों का पता लगा रहे हैं। अभी तक कोई आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *