Featuredदरभंगा

विवाह समारोह में डीजे की गाड़ी से दबकर बालक की मौत।

दरभंगा: जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के कटका पंचायत के दहसील गांव में 10 दिसंबर की रात विवाह समारोह में मातम पसर गया। डीजे की गाड़ी से दबकर पड़ोस के ही सुनील पंडित के इकलौते पुत्र आठ वर्षीय प्रियांशु कुमार की मौत हो गई। जैसे-तैसे समाज के लोगों ने शादी को संपन्न कराकर दुल्हन को विदा कर दिया। सिंहवाड़ा पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।

बताया गया है कि मनोज पंडित की लड़की की शादी के लिए तैयारी पूरी हो गई थी। समस्तीपुर जिले के सिंधिया के बस्ती गांव से बारात चलकर धूमधाम से दरवाजे तक पहुंच गई थी। इधर, नगर पूजा के लिए डीजे के साथ दुल्हन पक्ष के लोग गांव में निकले थे कि इसी बीच सुनील पंडित का आठ वर्षीय एकलौता पुत्र प्रियांशु कुमार डीजे गाड़ी के चक्का के पास गिर गया। दब जाने के कारण वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए दरभंगा के एक निजी क्लीनिक में ले जाया गया। वहां से उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया। पटना जाने के रास्ते में ही उसने दमतोड़ दिया।

मौत की जानकारी मिलते ही गांव में पूरी तरह मातम छा गया। प्रियांशु तीन बहनों के बाद एकलौता भाई था। प्रियांशु के दादा साधु पंडित ने बताया कि तीन पोतियों के जन्म के बाद इस पोते का जन्म हुआ था। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है। डीजे को जब्त कर लिया गया है। डीजे वाहन का चालक फरार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *