Featuredदरभंगा

राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में दरभंगा के खिलाड़ियों ने जलवा दिखाना किया शुरू : श्री परिमल।

दरभंगा: जिला खेल पदाधिकारी श्री परिमल ने बताया कि राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में वॉलीबॉल (बालिका) का मैच छपरा में संपन्न हुआ।

उन्होंने कहा कि दरभंगा की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अण्डर- 14 बालिका वर्ग में खिताब जीता। वही अण्डर – 17 बालिका वर्ग में प्रतिभागियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए उप-विजेता के रूप में दरभंगा का नाम रोशन किया।

जिला खेल पदाधिकारी, दरभंगा श्री परिमल एवं वॉलीबॉल के जिला सचिव ब्रजेश सिंह राठौड़ ने बिहार के खेल फलक पर स्वर्ण पदक एवं रजत पदक प्राप्त करते हुए दरभंगा के खिलाड़ियों के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि खिलाड़ियों का प्रदर्शन यह दर्शाता है कि जिला स्तर की प्रतियोगिता में निर्णायकों के द्वारा लिया गया निर्णय रंग दिखाने लगा है।

वहीं जिला खेल पदाधिकारी ने फुटबॉल अण्डर – 19 बालिका वर्ग में उप-विजेता बनी। दरभंगा की बालिका टीम एवं उनके प्रशिक्षक सुधि कुमार सिंह को शुभकामनाएं दी।

खिलाड़ियों के जोश एवं जुनून को देखते हुए उन्होंने कहा कि वह दूर नहीं जब दरभंगा का लोहा बिहार राज्य आने वाले दिनों में स्वत माने लगेगा।

उन्होंने खेल संघो, शारीरिक शिक्षा शिक्षक एवं खेल प्रेमियों के साथ सामंजस्य करते हुए जिला के सभी प्रखंड के खेल प्रेमियों को इस दिशा में सक्रिय सहयोग करते हुए जिला का मान बढ़ाने में सहयोग करने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *