Featured

सहयोग पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक

जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में आज उनके कार्यालय कक्ष में सहयोग पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की अद्यतन स्थिति, लंबित मामलों एवं उनके निष्पादन की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।

 

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सहयोग पोर्टल पर प्राप्त प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध,पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग नियमित रूप से पोर्टल चेक करें तथा प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन करते हुए उसकी अद्यतन जानकारी पोर्टल पर अपलोड करें।

 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित मामलों की प्रतिदिन समीक्षा कर उनका शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें।

 

बैठक में सहायक समाहर्ता श्रीमती कल्पना रावत, अपर समाहर्ता (राजस्व) श्री मनोज कुमार सहित विभिन्न संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *