भीषण गर्मी के मद्देनज़र पेयजल समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु जिला एवं प्रमंडलीय नियंत्रण कक्ष सक्रिय
18 प्रखंडों एवं नगर निगम क्षेत्र के लिए अभियंताओं की प्रतिनियुक्ति,शिकायतों के लिए 24×7 हेल्पलाइन जारी
दरभंगा, 09 जुलाई 2026 :- जिले में गर्मी को देखते हुए पेयजल से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान एवं आमजन को तत्काल राहत उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, दरभंगा द्वारा जिला एवं प्रमंडलीय स्तर पर नियंत्रण कक्ष का संचालन किया जा रहा है।
लोक स्वास्थ्य प्रमंडल द्वारा जिले के सभी 18 प्रखंडों तथा दरभंगा नगर निगम क्षेत्र के लिए कनीय अभियंताओं एवं सहायक अभियंताओं की प्रतिनियुक्ति की गई है।
सभी अधिकारियों के मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक किए गए हैं ताकि पेयजल संबंधी शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके।
जिला स्तर पर पेयजल संबंधी शिकायतों के लिए लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 06272-220256 जारी किया गया है।
वहीं किसी भी आपातकालीन स्थिति में जिला आपातकालीन संचालन केंद्र, दरभंगा के दूरभाष संख्या 06272-245055 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
इसके अतिरिक्त, प्रमंडलीय नियंत्रण कक्ष में वरीय अभियंताओं एवं सहायक अभियंताओं की प्रतिनियुक्ति की गई है, जो लगातार प्राप्त शिकायतों की निगरानी करते हुए उनके त्वरित निष्पादन की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
बहादुरपुर प्रखंड के लिए श्री पवन कुमार,कनीय अभियंता मोबाइल नंबर-8544429017, हायाघाट एवं हनुमाननगर प्रखंड के लिए मंजर ईमाम-9006529891, बहेड़ी प्रखंड के लिए राजेश कुमार पासवान-9113740396, दरभंगा नगर निगम वार्ड नंबर 24 से 48 के लिए श्री पवन कुमार मोबाइल नंबर-8544429017, दरभंगा नगर निगम वार्ड नंबर 1 से 24 एवं दरभंगा सदर के लिए विकास कुमार का मोबाइल नंबर-7073758523, केवटी प्रखंड के सुश्री पायल भौमिक का मोबाइल नंबर-8084601839, सिंहवाड़ा प्रखंड के लिए रूपेश राज मोबाइल नंबर-9708763131, जाले प्रखंड के लिए श्रीमती नीतू चौहान का मोबाइल नंबर-8935008628,मननीगाछी एवं तारडीह प्रखंड के लिए सफीक अशरफ का मोबाइल नंबर-8749910850, बेनीपुर प्रखंड के लिए श्री दीपक कुमार का मोबाइल नंबर-7992336083, अलीनगर प्रखंड के लिए मोबाइल नंबर राजेश कुमार पासवान-9113740396, किरतपुर प्रखंड के लिए सुश्री नेहा चंदना मोबाइल नंबर-9990576630, घनश्यामपुर प्रखंड के लिए मोहम्मद सद्दाम हुसैन मोबाइल नंबर-9873778272, बिरौल प्रखंड के लिए श्री अमरेंद्र कुमार अमर का मोबाइल नंबर-9934809802, गौड़ाबौराम प्रखंड के लिए मोहम्मद सद्दाम हुसैन का मोबाइल नंबर-9873778272, कुशेश्वरस्थान प्रखंड के लिए सुश्री अंजली कुमारी का मोबाइल नंबर-9608703858 एवं कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के लिए श्रीमती पुष्पांजलि कनीय अभियंता का मोबाइल नंबर-7352297264 है।
लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, दरभंगा ने आम नागरिकों से अपील की है कि पेयजल आपूर्ति से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित प्रखंड के प्रतिनियुक्त अभियंता, जिला नियंत्रण कक्ष अथवा जिला आपातकालीन संचालन केंद्र पर तत्काल शिकायत दर्ज कराएं।
सभी शिकायतों का शीघ्र एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के लिए विभाग पूरी तरह सक्रिय एवं तत्पर है।