Wednesday, June 24, 2026
Homeसहरसा : सहरसा में रेलवे ने अतिक्रमण पर चलाया बुलडोजर, दुकानदारों में...

सहरसा : सहरसा में रेलवे ने अतिक्रमण पर चलाया बुलडोजर, दुकानदारों में मचा हड़कंप

- Advertisement -

सहरसा। नगर निगम में रेलवे की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए मंगलवार से जिला प्रशासन और रेल प्रशासन के संयुक्त प्रयास से कार्रवाई शुरू की गई। इस कार्रवाई के दौरान रेलवे के अधिकारियों ने बुलडोजर चलाकर कई अवैध दुकानों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई से प्रभावित दुकानदारों में हड़कंप मच गया, और कई ने इसे एकतरफा बताते हुए विरोध जताया।

- Advertisement -

रेलवे द्वारा अतिक्रमण हटाने की यह मुहिम चांदनी चौक से शुरू हुई और शहर के सब्जी मंडी, बंगाली बाजार जैसे अन्य क्षेत्रों तक पहुंची। अभियान के दौरान अतिक्रमणकारी दुकानदारों की दुकानों को तोड़ने के साथ ही उनके अंदर रखा सामान भी नष्ट हो गया। कुछ दुकानदारों ने रेलवे की इस कार्रवाई को अन्यायपूर्ण बताते हुए अपना आक्रोश जाहिर किया।

- Advertisement -

सहरसा के कहरा अंचलाधिकारी मनीषा कुमारी ने बताया कि समस्तीपुर मंडल के डीआरएम के निर्देश पर रेलवे की सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर के कई स्थानों पर रेलवे की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया गया था, जिसे हटाने के लिए यह कदम उठाया गया है।

- Advertisement -

रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह अभियान एक फरवरी तक जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान रेलवे के कई अधिकारी, रेल पुलिस के जवान और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे, जिससे अभियान को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से अंजाम दिया जा सके।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular