Featuredदरभंगा

डॉ दिलीप बने संस्कृत विश्वविद्यालय के पुराण संकाय अध्यक्ष।

दरभंगा: कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय के धर्मशास्त्र स्नातकोत्तर विभाग के प्रध्यापक प्रो0 दिलीप कुमार झा अगले दो वर्षों के लिए पुराण संकाय के अध्यक्ष नियुक्त किये गए हैं।

डॉ झा विभाग के अध्यक्ष एवं परीक्षा नियंत्रक के भी दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। उक्त जानकारी देते हुए पीआरओ निशिकांत ने बताया कि इस आशय की अधिसूचना सोमवार को कुलसचिव डा0 दीनानाथ साह ने जारी कर दी है।

कुलपति डॉ शशिनाथ झा ने अपने कार्यालय कक्ष में डीएसडब्ल्यू डॉ शिवलोचन झा, कुलसचिव डॉ साह, सूचना वैज्ञानिक डॉ नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में पत्र प्रो0 झा को सौंपा। वहीं प्रो0 झा ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा दिये गए नए दायित्व का वे बखूबी निभाने का भरपूर प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *