Featuredप्रादेशिक

शराब कारोबार का विरोध करना पड़ोसी को पड़ा भारी, हत्या।

बिहार के गोपालगंज में शराब बेचने का विरोध करने पर एक युवक ने पड़ोसी की चाकू मारकर हत्या कर दी. वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.

मृतक की पहचान बच्चन चौहान के 25 वर्षीय पुत्र सुड्डू चौहान के रूप में हुई है. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है.

पीड़ित परिवार के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी शंकर चौहान को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में शराब के कारोबार की बात सामने आ रही है. इस मामले में भी छानबीन की जा रही है.

परिजनों का कहना है कि सुड्डू चौहान अपने घर के सामने चौकी पर बैठा था. इसी दौरान शराब धंधेबाज शंकर चौहान से शराब नहीं बेचने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई. बात बढ़ते बढ़ते मारपीट तक पहुंच गई. इसी दौरान पड़ोसियों ने चाकू निकालकर हमला कर दिया. इस मामले में मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

इस मामले पर एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि मीरगंज थाना क्षेत्र में दो युवक आपसी विवाद में एक दूसरे पर धारदार हथियार से एक दूसरे पर हमला किया. जिसमें एक युवक की मौत हो गई है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुटी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *