Featuredदरभंगाप्रादेशिक

बिहार में लगातार जारी है अपराधियों का तांडव, अब दवा कारोबारी को मारी गोली।

पटना के मनेर थाना अंतर्गत के सराय पंचमुहानी के पास बुधवार को दवा व्यवसायी गोरख कुमार की गोली मारकर बदमाशों ने हत्या कर दी। गोलीबारी से पूरा इलाका थर्रा उठा। घटनास्थल पर दहशत का माहौल हो गया। मृतक की पहचान नेउरा थाना अंतर्गत के जमुनीपुर निवासी गोरख कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रतिदिन की तरह आज भी सराय पंचमुहानी के पास गोरख कुमार अपनी दुकान खोल रहे थे। इस दौरान अज्ञात हथियारबंद बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद हथियार से फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। घटनास्थल पर से पुलिस को दो खोखा मिला है। सूचना मिलते ही मनेर प्रभारी थानाध्यक्ष मुमताज अंसारी सहित आसपास के कई थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मिली जानकारी के अनुसार गोरख कुमार जमीन के भी कारोबार से जुड़ा था। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मनेर प्रभारी थानाध्यक्ष मुमताज अंसारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दवा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या की गई है। शव को अनुमंडलीय अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटनास्थल से दो खोखा बरामद हुआ है। प्रथम दृष्टि में मामला जमीन से संबंधित लग रहा है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है, ताकि बदमाशों की पहचान हो सके। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *