Featuredदरभंगाप्रादेशिक

युवक ने तीन साल की बच्ची से की दरिंदगी, पुलिस ने किया गिरफ्तार।

सीतामढ़ी में तीन साल की मासूम के साथ हुई दरिंदगी। 18 साल के लड़के ने उसके साथ दरिंदगी की है। दरिंदगी की खबर सुनते ही परिजन फौरन थाना पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी युवक को हिरासत ले लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है।

परिजनों का कहना है कि उनकी 3 साल की बच्ची दरवाजे पर खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी युवक आया और बहला फुसलाकर सुनसान जगह ले गया। इसके बाद बच्ची का रेप किया। काफी देर तक बच्ची नहीं मिली तो उसकी खोजबीच करने लगे। घर से पास बच्ची घायल हालत में मिली। वह दर्द से कराह रही थी। बच्ची की हालत देखक हमलोगों ने फौरन उसका प्राथमिक इलाज करवाया। इसके बाद पुलिस ने न्याय की गुहार लगाई।

परिजन बच्ची के प्राथमिक उपचार के बाद फौरन उसे थाना लेकर गए। किसी पुलिसकर्मी द्वारा महिला थाना जाने का सलाह दिया गया। पीड़िता को लेकर उसके परिजन महिला थाना पहुंचे। उनके शिकायत पर गुरुवार की देर शाम महिला थाने में एफआईआर दर्ज की गई। वही, त्वरित कारवाई करते हुए स्थानीय थाना पुलिस के सहयोग से आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि देर शाम पीड़ित बच्ची के परिजन महिला थाने पहुंचकर मामले की जानकारी दी। बताया कि गांव के ही युवक ने बच्ची के साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया है। इसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला थानाध्यक्ष संध्या कुमारी ने वरीय अधिकारियों को सूचित कर एफआईआर की। वहीं आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी। इसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर आरोपित को महिंदवारा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। फिलहाल, पकड़े गए आरोपित से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शुक्रवार को बच्ची का मेडिकल कराने के बाद न्यायालय में बयान दर्ज कराने के लिए पेशी की जायेगी। उसके बाद आरोपी युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *