Featured

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल दरभंगा के खिलाड़ियों का जलवा, नेशनल से इंटरनेशनल तक लहराया परचम


दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, दरभंगा के लिए यह वर्ष (2026-27) गर्व का वर्ष है। विद्यालय के छात्रों ने खेल के क्षेत्र में जिला स्तर से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

मुख्य आकर्षण – अभिनव कुमार (कक्षा आठवीं):
विद्यालय के होनहार छात्र अभिनव कुमार ने एक नहीं, तीन-तीन बड़े मुकाम हासिल किए हैं।
1. तीसरे प्रेसिडेंशियल कप, अंतरराष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में भागीदारी
2. उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन अंडर-17 टीम में टी-20 टूर्नामेंट के लिए चयन
3. सबसे बड़ी उपलब्धि – एशिया कप 2026 के लिए भारत का प्रतिनिधित्व। यह प्रतियोगिता 26 से 29 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होगी जिसमें 12 देशों की टीमें हिस्सा लेंगी।
इसके अलावा अन्य उपलब्धियां:

– अपेक्षा कुमारी (आठवीं): बिहार राज्य सब-जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए चयनित।
– अपेक्षा कुमारी एवं सैयद सज़फ इम्तियाज (आठवीं एवं नौवीं):यूथ अंडर-16 राज्य चैंपियनशिप के लिए जिला टीम में चयन।
– असफंद अहमद (आठवीं):इंटर डिस्ट्रिक्ट कराटे चैंपियनशिप 2026 में प्रथम स्थान
– अक्षत नील श्रीवास्तव (छठी): इंटर-स्कूल गेम्स 2026 (एस.जी.एफ.आई.) में प्रथम स्थान।
हुमैरा फातिमा, जैनब अनवर
आयत हुसैन एवं अलीना हुसैन : इंटर डिस्ट्रिक्ट स्टेट चैंपियनशिप 2026 (एस.जी.एफ.आई.) में भागीदारी और जिला टीम में चयन।
– अंडर-17 बास्केटबॉल गर्ल्स टीम: नेशनल स्कूल गेम्स 2026-27 के इंटर स्कूल डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में प्रथम स्थान।
– अंडर-14 फुटबॉल बॉयज टीम: नेशनल स्कूल गेम्स 2026-27 के इंटर स्कूल डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में *द्वितीय स्थान।

इन सभी उपलब्धियों के पीछे विद्यालय के समर्पित खेल प्रशिक्षकों अमित कुमार और संतोष जी एम का विशेष योगदान रहा है। उनके कुशल मार्गदर्शन, कठिन परिश्रम और निरंतर प्रोत्साहन के कारण ही छात्रों ने यह मुकाम हासिल किया है।

विद्यालय के प्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी चैटर्जी ने सभी खिलाड़ियों एवं उनके प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि ये उपलब्धियां अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा हैं और विद्यालय भविष्य में भी खेलों को बढ़ावा देता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *