कुंभ से भटककर आयी वृद्धा को समस्तीपुर RPF की टीम ने पहुंचाया घर कुंभ से भटककर आयी वृद्धा को समस्तीपुर RPF की टीम ने पहुंचाया घर
कुंभ में भगदड़ के बाद टोली से बिछड़ने के बाद समस्तीपुर पहुंची वृद्ध महिला को आरपीएफ कर्मियों ने घर पहुंचाया। वृद्ध महिला मुजफ्फरपुर जिला के पारु थाना के मुबारकपुर वार्ड नौ की निवासी
कुंभ में भगदड़ के बाद टोली से बिछड़ने के बाद समस्तीपुर पहुंची वृद्ध महिला को आरपीएफ कर्मियों ने घर पहुंचाया। वृद्ध महिला मुजफ्फरपुर जिला के पारु थाना के मुबारकपुर वार्ड नौ की निवासी थी।
आरपीएफ इंडपेक्टर वेदप्रकाश ने बताया कि उक्त वृद्ध महिला पवन एक्सप्रेस से समस्तीपुर स्टेशन पहुंची थी। जिसकी ट्रेन की विकलांग बोगी में सवार जयनगर के यात्री बैजू पंडित ने कंट्रोल से जानकारी मिलने पर स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक लक्षमण सिंह और हवलदार रविकेश ने महिला को ट्रेन से उतारा। पूछताछ में महिला स्पष्ट रूप से अपना पता नहीं बता पा रही थी। बाद में रविकेश वृद्ध महिला को मुजफ्फरपुर ले गए। जहां स्टेशन के बाहर ऑटो चालकों से महिला की पहचान करायी। इस क्रम में एक ऑटो चालक ने उसकी पहचान करने के बाद पता बताया। तब आरपीएफ हवलदार महिला को घर ले जाकर पुत्र दिनेश कुमार सिंह के हवाले कर दिया।
बिहार सरकार को सर्वे में मिल गई 18 लाख एकड़ सरकारी जमीन, राजस्व और भूमि सुधार विभाग की बड़ी काययाबी समस्तीपुर में धूमधाम से हो रही है मां शारदे की पूजा-अर्चना जमीन की जमाबंदी को आधार से जोड़ने पर होंगे कई फायदे, सरकार ने बताया कैसे करें लिंक




