समस्तीपुर/कल्याणपुर :- कल्याणपुर थाना अंतर्गत सिक्स लेन के समीप स्थित खजूरी गांव के नजदीक बदमाशों ने एक कार लूट लिया। मिली जानकारी के अनुसार, भाड़ से दो युवक रिजर्व में दरभंगा जाने की बात कहकर कार भाड़े पर लिया। रास्ते में खजूरी गांव में सिक्स लेन के समीप पहुंचने के बाद युवकों ने गाड़ी रोकवा चालक को उतार कर गाड़ी लेकर भाग निकले।
घटना के बाद चालक नीतीश ने घटना की सूचना थाना को दी। सूचना मिलते ही गाड़ी में लगे जीपीएस के आधार पर पुलिस गाड़ी की बरामद की के लिए छापामारी शुरू कर दी। हालांकि चालक ने इस मामले में थाना में अभी आवेदन नहीं दिया है।



