बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश पर प्रमंडलीय स्तर पर पारा विधिक स्वयंसेवकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सह संवेदीकरण कार्यक्रम का आयोजन प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा श्री अजय कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में दरभंगा प्रमंडल के तीनों जिले दरभंगा, मधुबनी एवं समस्तीपुर के लगभग 300 पारा विधिक स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया गया।
कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि के रुप में बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के संयुक्त सचिव अविनाश कुमार मौजूद थे।
पारा विधिक स्वयंसेवकों को उनके कर्तव्य, नालसा योजनाओं एवं विधिक सेवा संबंधी विभिन्न कार्यों को करने के तरीकों आदि के बारे में बताया गया। कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
दरभंगा सदर के पारा विधिक स्वयंसेवकों ने तथा विधिक साक्षरता क्लब के बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने स्वागत भाषण के दौरान सभी पीएलवी को निष्ठापूर्वक कर्तव्य निर्वहन की बात कही। संयुक्त सचिव अविनाश कुमार ने पीएलवी से वार्तालाप कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
प्राधिकार सचिव आरती कुमारी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
मंच संचालन द्वितीय श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट आनंद सौरव ने किया।
सेंटर डायरेक्ट कवच परियोजना के अभिजीत एवं यूनिसेफ के अजय कुमार ने प्रशिक्षण सत्र का संचालन किया।

मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार समस्तीपुर के सचिव मनोज कुमार, स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी, सेंटर डायरेक्ट कवच परियोजना के रामविनय कुमार आदि मौजूद थे।

