सहरसा : सहरसा में चोरी की गाड़ी के साथ आरोपी गिरफ्तार:पीड़ित ने 25 दिसंबर को दिया था आवेदन, खुले हुए पार्ट्स के साथ बाइक बरामद
सहरसा में शनिवार की देर रात सदर थाना पुलिस ने चोरी के बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दरअसल 24 दिसंबर की देर रात कहरा प्रखंड के दिघीया गांव वार्ड नं 3 में एक शख्स के आंगन में लगी हुई मोटरसाइकिल का ताला तोड़कर आरोपी ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जिसके बाद पीड़ित व्यक्ति ने गाड़ी चोरी होने का लिखित आवेदन देकर थाना में मामला दर्ज करवाया था।
पीड़ित व्यक्ति की पहचान मोहम्मद मुन्ना के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मोहम्मद मुन्ना ने रविवार को बताया कि 24 दिसंबर को मेरी गाड़ी की चोरी हुई थी। जिसको लेकर सदर थाना में मामला भी दर्ज करवाया था। पुलिस ने आज सूचना दी की आपकी गाड़ी बरामद कर ली गई है। आप थाना आकर गाड़ी ले जाइए।
पुलिस ने खुले हुए पार्ट्स के साथ गाड़ी किया बरामद।
पुलिस ने खुले हुए पार्ट्स के साथ गाड़ी किया बरामद।
सदर थानाध्य्क्ष सुबोध कुमार ने बताया कि 25 तारीख को मोटरसाइकिल चोरी को लेकर पीड़ित व्यक्ति ने थाना में आवेदन दिया था। आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दी थी। जिसके बाद शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने चोर को गिररफ्तार कर लिया।साथ ही आरोपी के पास से पुलिस ने खुला हुआ पार्ट्स के साथ गाड़ी बरामद किया है।
